नवगछिया – गोपालपुर विधानसभा के लोजपा प्रत्याशी रहे सुरेश भगत ने कहा कि वे मुख्य मंत्री का स्वागत करने नहीं गया था. बाढ़ पीड़ित बेहाल हैं, सरकार उनकी मदद करने में असफल हैं. बाढ़ पीड़ितों के सवाल पर ही वे उपमुख्यमंत्री से सवाल करने नवगछिया गए थे और उन्होंने वहां पर उन्होंने उपमुख्यमंत्री से सवाल भी किया. उन्होंने नवगछिया में सात वर्ष से बन रहे आरओबी के संदर्भ में भी बात की. जिसपर संबंधित विभाग के अधिकारी से उपमुख्यमंत्री ने बात भी की. लेकिन अब जब गोपालपुर विधायक उपमुख्यमंत्री पर वसूली का आरोप लगा रहे हैं तो शुक्रवार की रात विधायक के साथ बाल भारती के सभागार में गलबहियां कर रहे नवगछिया के भाजपा जिलाध्यक्ष को खामोशी तोड़ना चाहिये.

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा – विधायक का बयान निंदनीय

भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि विधायक का बयान निंदनीय है. विधायक जी को ऐसा बयान नहीं देना चाहिये था. आगे की कार्रवाई के लिये वे प्रदेश नेतृत्व के संपर्क में हैं. विनोद मंडल ने कहा कि शुक्रवार को नवगछिया के बाल भारती में एनडीए का कार्यक्रम था जिसमें उपमुख्यमंत्री आने वाले थे. इस कार्यक्रम को लेकर सबों को सूचना दी गई थी लेकिन देर रात जब डिप्टी सीएम नहीं आए तो उन्होंने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया. जिला अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम को स्थगित कर दिए जाने के बाद वे जहांगीरपुर वैसी के बाढ़ पीड़ितों की स्थिति का जायजा लेने के लिए चले गए. इसके बाद जब नवगछिया उपमुख्यमंत्री आए तो वह नहीं पहुंच सके.

भाजपा नेताओं ने की बयान की निंदा

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश रूप ने कहा कि विधायक मंडल का बयान शर्मनाक है. अगर एनडीए गठबंधन में और कुछ सीटें रहती तो सरकार के मुखिया बहुत पहले गोपाल मंडल को को छुट्टी दे देते. भाजपा नेता अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह ने विधायक के बयान की निंदा की है और उपमुख्यमंत्री के नवगछिया आगमन पर जिलाध्यक्ष के अनुपस्थित रहने पर भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *