कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रंगरा की कक्षा 6 की एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना बुधवार देर शाम रंगरा के महाराज मंडल टोला की है। जहां कारकुन मंडल की पुत्री रूपा कुमारी (12 वर्ष) ने आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची और उनसे पूछताछ की।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 567

छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि कोरोना काल में स्कूल बंद होने के बाद वह गांव के ही एक शिक्षक पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। बुधवार दोपहर को रूपा ट्यूशन पढ़कर घर पहुंची। फिर खाना खाकर अपने कमरे चली गई। देर शाम तक जब वह कमरे से नहीं निकली तो हम रूम में गए। वहां देखा कि बेटी बांस के सहारे फंदे से झूल रही थी।

आसपास के लोगों के सहयोग से रूपा को फंदे से उतारा गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पिता का कहना है कि रूपा पढ़ने में काफी कमजोर थी जिस कारण वह टेंशन में रहती थी। उन्होंने कहा कि इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली।

इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। फिर भी पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *