नवगछिया : कोसी पार कदवा ओपी क्षेत्र के गंगानगर कदवा निवासी बाइक सवार को तीन देसी कट्टे के साथ सोमवार की देर रात बहियार से खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ करने के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक हथियार सप्लाई का कार्य लंबे समय से कर रहा था। आरोपी एक राजनीति पार्टी का कार्यकर्ता भी बताया जा रहा है। झड़कहवा बहियार के समीप रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को संदेह होने पर बाइक सवार युवक को रुकने के लिए इशारा किया तो वह भागने लगा।

इसके बाद खदेड़कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया एवं तलाशी लेने पर बाइक की डिक्की से दो एवं कमर से एक कट्टा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष बीके राय ने बताया कि वकील मंडल से पूछताछ में इस धंधे में संलिप्त कई लोगों के बारे में जानकारी मिली है।उन सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *