नारायणपुर। प्रखंड के बीरबन्ना चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को एक थ्रीनेट, दो गोली व एक खोखा के साथ भवानीपुर थाना के एएसआई मुकेश कुमार सिंह ने दलबल के गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि झंडापुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार की सूचना पर बीरबन्ना चौक पर वाहन चेकिंग लगाया गया।
Total Downloads: 79
बाइक सवार बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने खदेड़कर दबोच लिया। जांच में अमन कुमार मधुरापुर के कमर से थ्रीनेट व खोखा तथा अंकित कुमार के पॉकेट से दो गोली बरामद हुआ।
दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने सूरज कुमार को पकड़ा। उसके घर से थ्रीनेट व दो गोली बरामद हुआ। तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मंगलवार को नवगछिया जेल भेजा गया।

