नारायणपुर। प्रखंड की रायपुर पंचायत के वार्ड एक तेलडीहा गांव का बरसात के तीन माह से अधिक का सफर नाव से होता है। इस गांव में लगभग एक हजार की आबादी बसती है। गांव कोसी की उपधार के बीच में स्थित है। यह गांव बरसात के समय में पूरा टापूनुमा हो जाता है।

2015 में तत्कालीन विधायक ई कुमार शैलेन्द्र के प्रयास से मुख्यमंत्री सड़क व पुल योजना से सड़क व पुल का टेंडर हुआ। ठेकेदार ने 2016 में गांव में सड़क बना दी। गांव से 50 फीट की दूरी पर कर्पूरी बांध से पहाड़पुर के बीच छोटा पुल बनाने की योजना बनी। क्योंकि इसी जगह पर कोसी की उपधारा बहती है। छोटा पुल बनाने का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया।

ग्रामीणों की बड़ा पुल बनाने की मांग थी। जो आज तक अधर में ही लटका हुआ है। आजादी के बाद से इस गांव के लोग नाव के सहारे ही अपना जीवन जी रहे हैं। इस गांव के लोग दवा, खाने का सामान, इलाज, बाजार, मुख्यालय के लिए नाव से ही आते-जाते हैं। गांव में एक मध्य विद्यालय है। उच्च माध्यमिक के लिए पहाड़पुर गांव के लिए कोसी की उपधार ही पार करना पड़ता है। मानसून सत्र में विधायक ई कुमार शैलेन्द्र ने तेलडीहा गांव में पुल का प्रश्न उठाया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *