नवगछिया। रंगरा प्रखण्ड के चापर निवासी देवानंद यादव 51 वर्ष पिता परमानंद यादव की मौत बाढ़ के पानी मे डूबने से हो गयी है। मृतक के छोटे भाई रामानंद यादव ने बताया कि उसका भाई घर के पिछवाड़े में स्थित चापाकल पर पैर हाथ धोने गया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 101
पिछवाड़े में अभी भी कोशी नदी का पानी भरा हुआ है। चापाकल से हाथ पैर धोने के दौरान उसका पांव फिसल गया और वह पानी में जा डूबा। देर रात तक उनके वापस नहीं आने पर हमलोगों ने उसे कई स्थानों पर खोजा लेकिन वे नही मीले। बाद में उसका शव पानी से बाहर निकाला। शव का अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

