नवगछिया : तेजस्वी पब्लिक स्कूल सिंघिया मकनपुर गोसाईगांव के छात्र दिव्यांशु राज ने सी०बी०एस०ई दसवीं बोर्ड में 90.प्रतिशत से ज्यादा शानदार परिणाम लाकर उत्तीर्ण हुए और अपने स्कूल एवं गोपालपुर प्रखंड के नवगछिया अनुमंडल का नाम रौशन किया।

विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं, शिवम कुमार झा, अंकित कुमार, विश्वजीत कुमार, शंभू शंकर  शिवम कुमार ,गौरव कुमार, विवेक राज  एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने 80% से ज्यादा अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया। विद्यालय के निदेशक रीता कुमारी अधिवक्ता संचालक सह प्रधानाचार्य सीपीएन चौधरी ने बताया कि यह रिजल्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों के कठिन परिश्रम का परिणाम है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षकों ने सभी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को इसके लिए शुभकामनायें दी। इस खुशी के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह संचालक सीपीएन चौधरी, निर्देशक रीता कुमारी अधिवक्ता प्रशासक नितिन कुमार  एवं सभी शिक्षकगण ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *