नवगछिया : तेजस्वी किड्स प्ले का दूसरा और तेजस्वी पब्लिक स्कूल सिंघिया मकंदपुर नवगछिया का 8वां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने प्रोग्राम का शुभारंभ किया। बच्चों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं स्वच्छता पर नाटक का मंचन किया।
शिक्षिका प्रेरणा सिन्हा एवं वंदना झा ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम में शिक्षक सुकेस चौधरी, रवींद्रनाथ चौधरी, जुली झा एवं बच्चों में स्नेहा कुमारी, अंश, युवराज, वैभव, तेजस्वी, राज, श्रेया, शिवानी, अंशु प्रेम आदि ने हिस्सा लिया।



