नवगछिया । रंगरा प्रखंड के तिनटंगा दक्षिणी पंचायत ज्ञानी दास टोला में लगभग दो सौ घर कटकर गंगा नदी में समा गए हैं। कटाव के डर से ग्रामीण घर खाली कर रहे हैं। राजद युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सोमवार को विभागीय पदाधिकारियों के साथ जाकर कटाव क्षेत्र का दौरा कर निरीक्षण किया। कटाव पीड़ित की समस्याओं को सुना और समाधान की बात कही। उन्होंने चीफ इंजीनियर और कार्यपालक अभियंता को स्थाई निदान हेतु निर्देश दिए।

पूर्व सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलकर समस्या का समाधान किया जाएगा। मौके पर प्रदेश महासचिव डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को अविलंब राहत सामग्री में पानी, खाना, पॉलिथीन कटाव पीड़ितों में बांटना चाहिए। कटाव पीड़ित सुदामा मंडल, दिनेश हरिजन, प्रकाश डोम, मो. शबुर, मंटू डोम, समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने समस्या के समाधान अभिलंब करने की मांग की।

वहीं मंदरौनी रिंग बांध के वर्षा से से कट जाने के बाद सधुआ, चापर मदरौनी, सहोड़ा, बनीमा गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। इस दौरान शैलेश यादव, जिला अध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, संजय मंडल, अशोक आलोक, सिकंदर मंडल, धर्मेंद्र यादव, महेश फौजी, अशोक यादव, पूनम झा, पवन कुमार, उप प्रमुख, हिमांशु यादव, भोला मंडल मुखिया, गणेश मंडल, रविंद्र महतो, मो. कलाम आदि हजारों ग्रामीण शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *