नवगछिया: नवगछिया के गोपालपुर, रंगरा और इस्माईलपुर प्रखंड के विभिन्न इलाकों में बुधवार देर शाम आई तेज हवा के साथ बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम के कारण जहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 162
तेज आंधी और बारिश का सबसे ज्यादा असर किसानों और फल व्यवसायियों पर पड़ा है। आम और लीची की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है। खेतों में कटी हुई फसल के भी खराब होने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय आम व्यापारियों का कहना है कि लगातार आंधी और बारिश से फलों की गुणवत्ता और उत्पादन पर बुरा असर पड़ रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान भी बढ़ रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
