रंगरा प्रखंड क्षेत्र के तेज नारायण  इंटर स्तरीय विद्यालय रंगरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार को बनाया गया है। इसके पूर्व माध्यमिक  शिक्षक पवन कुमार ठाकुर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक थे। शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में विद्यालय के प्लस 2 के वरीय शिक्षक पवन कुमार को वरीयता के आधार पर  प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया गया है।

पवन कुमार को निवर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार ठाकुर ने विधिवत प्रभार दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक बनने पर पवन कुमार को अनुमंडलीय माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, शिक्षाविद विमल ठाकुर ,सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामल किशोर ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, शिक्षक मनीष कुमार राणा, समाजसेवी बंटी ठाकुर, आदि ने बुके देकर उन्हें बधाई दी है।

चापार हाट हाई स्कूल में डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई

रंगरा प्रखंड क्षेत्र के महावीर सिंह मदरौनी इंटर स्तरीय विद्यालय चापर हाट में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राओं ने भी डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद देश के राष्ट्रपति ही नहीं बल्कि सच्चे  राष्ट्रभक्त एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।

उन्होंने गांधी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा अनुमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, शिक्षक  चंद्रशेखर कुमार,  हजारी प्रसाद साह, मोनिका आनंद, चंद्रकला श्रीवास्तव, मीनाक्षी कुमारी, ललित कुमार,के अलावे अन्य  शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *