नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव से शराब के नशे में हंगामा मचा रहे एवं देसी कट्टा लहरा रहे सिमरिया निवासी उचित मंडल, पिता पारो मंडल को रंगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान गिरफ्तार व्यक्ति द्वारा दो राउंड गोली फायरिंग की बात भी बताई जा रही है. इस बाबत रंगरा थाना अध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सिमरिया चौक पर एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा मचा रहा है और बीच सड़क पर कट्टा लहरा रहा है.

सूचना मिलते ही रंगरा पुलिस सिमरिया चौक पर पहुंची और हाथ में कट्टा लहरा रहे सिमरिया निवासी उचित मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जाता है कि उचित मंडल का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. वह अक्सर शराब के नशे में चौक चौराहे पर हंगामा मचाते रहता है. उसे गुरुवार को जेल भेजा जाएगा.

-18 लीटर देसी शराब बरामद

रंगरा थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव से गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान सिमरिया निवासी पुलिस मंडल के घर से 18 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. वही कारोबारी आरोपी पुलिस मंडल पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा है. बताया जाता है कि पुलिस मंडल पूर्व से ही शराब कारोबार का अवैध धंधे में संलिप्त है. इस बाबत रंगरा थाना अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *