नवगछिया: शनिवार सुबह सात बजे करीब बाबा विशुराउत पुल के समीप जीरोमाइल के तरफ जा रहे तेज हाईवा के चपेट में आ जाने से गोपालपुर पचगछिया निवासी फुलो सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये ।

स्थानीय लोगों की मदद से उपचार कर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया , जहाँ गंभीर स्थिति देख मायागंज रेफर कर दिया गया ।

