नवगछिया । नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के तेतरी जीरो माइल से चोरी हुआ ट्रक रुपौली पूर्णिया से बरामद हो गया है। ट्रक दिल्ली का है जो सामान खाली कर तेतरी जीरो माइल में लगाया था। वहीं से चोरी कर ली गयी है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 81
ट्रक चालक पूर्णिया निवासी रजाअल के लिखित आवेदन पर नवगछिया थाना में ट्रक चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि बरामद ट्रक को लाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को रुपौली भेजा गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
