नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में निःशुल्क सामूहिक विवाह के तृतीय संस्करण जो कि 25 नम्बर 2025 को आयोजित होने वाली है उसके तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया और इस तृतीय संस्करण के माध्यम से भी 25 अनाथ,विकलांग और आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर वर-वधू की शादी संपन्न कराया जाएगा और इस बैठक मे , मुख्य रूप से कार्यक्रम के सफलता के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

जिसमें कार्यक्रम की अधिक से अधिक प्रचार प्रसार हो कार्यक्रम की भव्यता कैसे बढ़े एवं घन संग्रह करने को लेकर एवं अन्य व्यवस्था को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। आज के इस बैठक में नवगछिया क्षेत्र के की गणमान्य लोग बैठकर में उपस्थित होकर अपने विचार को व्यक्त किया।

बैठक का संचालन निःशुल्क सामूहिक विवाह कार्यक्रम के संयोजक अनुज चौरसिया ने बैठक का संचालन किया।अनुज चौरसिया ने बताया कि की इच्छुक शब्द वधू मात्र 11 रुपए में अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर निःशुल्क सामूहिक विवाह में शामिल हो सकते हैं और उन्हें सारी व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराकर शादी संपन्न कराया जाएगा एवं सम्मान विदाई दी जाएगी।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर नवगछिया क्षेत्र के अलग क्षेत्र के लिए अगल समाज को आमजन को अलग अलग टीम बनाकर कल से घन संग्रह करने की योजना बनाई गई है।

बबलू चौधरी ने समाज के सभी लोगो को सहयोग करने की अपील किया।बैठक के अंत में सभी गणमान्य लोगों का धन्यवाद ज्ञापन पंकज कुमार और मितेश रंजन ने किया । मूहिक विवाह कार्यक्रम से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं ने बताया कि 25 मई 2025 सामुहिक विवाह में शादी के लिए इच्छुक वर वधू को अप्रैल महीने मे अपना रजिस्ट्रेशन आकर करवा ले उसके लिए निधार्रित तिथि जारी किया जाएगा और जिन्हें इच्छा वो भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर अपनी जगह सुरक्षित कर ले। वही बैठक में उपस्थित बबलू चौधरी, मुकेश राय,सुजीत कश्यप, कन्हैया झा,मितेश रंजन,अर्जून कुमार पंकज कुमार, ऋचर्सेन प्रभाकर, संजीव कुमार उर्फ झाबो,अर्जुन तिवारी,गोपाल कुमार, बाल कृष्ण, अनुज चौरसिया, अजीत पटेल,ज्ञानी जी,गूड्डु, मिथलेश,मनोज मंडल बमबम झा, आदि उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....