नवगछिया के मध्य विद्यालय उत्तर-पूर्व तेतरी में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर विद्यालय कार्यालय से कई कीमती सामान चुरा लिए। घटना का पता शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे तब चला, जब प्रधानाध्यापक शंभु कुमार साह विद्यालय पहुँचे।

कार्यालय पहुँचने पर उन्होंने देखा कि तीनों ताले टूटे हुए थे और गेट के अंतरात को भी तोड़ने का प्रयास किया गया था। अंदर का कमरा पूरी तरह अस्त-व्यस्त था।

चोर बैट्री, इन्वर्टर, टीवी, दीवार घड़ी सहित कई आवश्यक सामान उठा ले गए। बताया जा रहा है कि घटना में भागलपुर जिले के चोरों की संलिप्तता हो सकती है।

प्रधानाध्यापक ने तुरंत नवगछिया थाना को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल की छानबीन की जा रही है।

नवगछिया थाना प्रभारी रवि शंकर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *