नवगछिया  : 12 सितंबर की अहले सुबह तेतरी जहान्वी चौक 14 नवंबर सड़क कल कलबलिया धार के पास ध्वस्त होने के बाद सड़क के साथ पानी मे बही ऑटो व बेलोरो वाहन में रविवार को एक वाहन को बरामद कर लिया गया है. बरामद बाहर बेलोरो नहीं महिंद्रा एक्सयूवी बी आर 08 पी 2645 है. उक्त गाड़ी मुंगेर जिले की महिला जयमाला देवी के नाम से है. गाड़ी से चार चप्पल व चार टोर्च बरामद किया गया है. जहां से पानी मे गाड़ी थी वहां पर गाड़ी के चालक व पीछे का गेट खुला हुआ था. गाड़ी बरामदगी के बाद गाड़ी को परबत्ता पुलिस ने जब्त कर अपने साथ थाना लेकर गई है. जानकारी के अनुसार रविवार को कलबलिया धार में सड़क के कटाव स्थल के पास कुछ युवक स्नान कर रहे थे. स्नान के दौरान कुछ लोग तैर रहे थे की इसी क्रम में एक युवक पानी के नीचे एक सफेद रंग की वस्तु खड़ी दिखाई पड़ी. उसके बाद कुछ युवक वहां पर गए वहां जाने पर देखा की वहां एक गाड़ी है.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 354

तेतरी कलबलिया धार से एक्सयूवी बरामद

– ऑटो का नहीं मिल पाया है सुराग

,, सड़क ध्वस्त होने के साथ ऑटो व बोलेरो में बहने की थी चर्चा

वहां से निकलने के बाद युवक द्वारा तेतरी दुर्गा स्थान चौक पर इस बारे में स्थानीय लोगों को जानकारी दी. स्थानीय लोगों ने भी वहां जाकर देखा तो वहां पर गाड़ी थी. गाड़ी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों को दिया. सूचना मिलने पर नवगछिया बीडीओ कुंदन कुमार, सीओ विद्यानंद राय, थानाध्यक्ष लाल बहादुर एवं परबत्ता थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव दल बल के साथ पहुंचे. जहां पुलिस में स्थानीय के सहयोग से गाड़ी को देखा. इसके बाद पुलिस प्राधिकारी द्वारा गाड़ी को पानी से बाहर निकलने का इंतजाम किया गया. गाड़ी को निकालने के लिए किरान मंगाया गया.

इसके बाद ग्रामीणों तैराक के सहयोग गाड़ी में रस्सी बांध कर गाड़ी को पानी से बाहर निकाला गया. वह तब तक एसडीआरएफ की टीम भी वहां पहुंच चुकी थी. एसडीआरएफ की टीम द्वारा सड़क के साथ बहे टेंपो की भी खोज भी की गई. लेकिन टेंपू बरामद नहीं हो पाया. इधर एक्सयूवी गाड़ी बरामद होने की सूचना पर देखने के लिए वहां पर लोगों की भी जमा हो गई थी. मालूम हो कि 12 सितंबर को सड़क ध्वस्त होने के बाद टेंपो व एक चार पहिया वाहन सड़क के साथ बहे थे. एसडीआरएफ की टीम के द्वारा खोज के दौरान परबत्ता थाना क्षेत्र के बहत्तरा के युवक बजरंगी सहनी का शव सड़क धवस्त होने दो दिन बाद बरामद किया गया था. वहीं बरामद एक्सयूवी गाड़ी के संबंध में परबत्ता थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि मुंगेर की गाड़ी कहा जा रही थी पुलिस मामले जांच की जा रही है.

टूटे वाहन और वाहनों में बिखरे चप्पल और अन्य सामग्री से उस खौफनाक मंजर का पता चलता है

12 सितंबर को तेतरी कलबलिया धार के पास सड़क ध्वस्त हो जाने और दो वाहनों के बह जाने के खौफनाक मंजर का अंदाजा बरामद वाहन की स्थिति को देखकर लगाया जा सकता है. कलबलिया धार से जैसे ही वाहन को बाहर निकाला गया तो लोगों के मन में खलबली थी कहीं किसी व्यक्ति की लाश उस वाहन में ना हो. लेकिन वाहन पूरी तरह से खुला था जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि जिस वक्त दुर्घटना हुई उस वक्त वाहन में बैठे लोग वाहन को खोलकर निकलने में सफल रहे होंगे और इसके बाद निश्चित रूप से पानी में तैर कर बाहर निकले होंगे. वाहन में रंग-बिरंगे चप्पल परे हैं, चाबी गाड़ी में ही लगी है,

कुछ अन्य सामान यत्र तत्र बिखरे पड़े हैं. मालूम हो कि घटना के 2 दिन बाद बजरंगी सहनी का शव बरामद हुआ था लोक पक्के तौर पर बोल रहे थे कि बजरंगी भी इसी वाहन में सवार था. लेकिन उसके परिजनों ने इस चर्चा पर यह काकर विराम लगा दिया कि बजरंगी भागलपुर से नवगछिया की ओर नहीं जा रहा था बल्कि कटिहार से अपने घर बहत्तरा आ रहा था. इस मामले में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर इस वाहन में कौन लोग सवार थे ? इस वाहन का मालिक कौन है. हालांकि परबत्ता थाने में कुछ दिन पहले ही एक व्यक्ति ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर एक सनहा दर्ज करवाया था कि उनका जाइलो सड़क ध्वस्त होने के साथ ही पानी में बह गया था लेकिन बरामद वाहन जाइलो नहीं है बल्कि महिंद्रा का एक्सयूवी वाहन है. पूरे मामले की छानबीन प्रवक्ता और नवगछिया पुलिस कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Fatal error: Uncaught ErrorException: mkdir(): Disk quota exceeded in /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/functions.php:2091 Stack trace: #0 [internal function]: litespeed_exception_handler() #1 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/functions.php(2091): mkdir() #2 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/optimizer.cls.php(112): wp_mkdir_p() #3 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/optimize.cls.php(839): LiteSpeed\Optimizer->serve() #4 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/optimize.cls.php(329): LiteSpeed\Optimize->_build_hash_url() #5 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/optimize.cls.php(265): LiteSpeed\Optimize->_optimize() #6 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/optimize.cls.php(226): LiteSpeed\Optimize->_finalize() #7 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php(341): LiteSpeed\Optimize->finalize() #8 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/plugin.php(205): WP_Hook->apply_filters() #9 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-content/plugins/litespeed-cache/src/core.cls.php(475): apply_filters() #10 [internal function]: LiteSpeed\Core->send_headers_force() #11 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/functions.php(5493): ob_end_flush() #12 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php(341): wp_ob_end_flush_all() #13 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/class-wp-hook.php(365): WP_Hook->apply_filters() #14 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/plugin.php(522): WP_Hook->do_action() #15 /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/load.php(1308): do_action() #16 [internal function]: shutdown_action_hook() #17 {main} thrown in /home/u683189495/domains/naugachia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 2091