नवगछिया : खरीक के अठगामा के युवक प्रकाश मंडल की हत्या के बाद गांव में दहशत है। मृतक युवक के बड़े भाई हरिनंदन मंडल ने इस ने तेतरी निवासी रंजीत की पत्नी रंजना देवी, इस्माइलपुर के कमलाकुंड निवासी रवि कुमार व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस रंजना, रवि और एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में लिए गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने श्रीपुर गांव से प्रकाश की बाइक भी बरामद कर लिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार प्रकाश के पिता बांके बिहारी मंडल ने दो शादी की थी। प्रकाश के सौतेले भाइयों के साथ पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद है। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद में उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।

File

विमला बोली- सिक्की मांगते ही अाया चक्कर, हाेश अाया ताे अस्पताल के बेड पर थी

विमला देवी ने बताया कि पति की माैत के बाद पेंशन समेत सरकारी राशि दिलाने के नाम पर तेतरी गांव बुलाया था। सुबह छह बजे ही घर से बाइक से बेटा के साथ तेतरी पहुंचे। वहां पूड़ी सब्जी खाने के लिए दिया। इसके बाद हमने कहा कि दांत खाेदने के लिए लकड़ी दाे, जबतक यह हमे मिलता, मेरा सिर घूमने लगा, इसके बाद हमे नहीं पता कि क्या हुअा। हाेश जब अाया ताे मैंने खुद काे अस्पताल में पाया। महिला ने कहा कि बेटा कहां है अाैर किस हाल में है, पता नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *