नवगछिया। भागलपुर में करोड़ों की जमीन के लिए सौतेली मां ने एलआईसी के पैसे का प्रलोभन दे मां-बेटे को फोन कर प्रकाश मंडल पिता स्व. बांके बिहारी मंडल छोटी अठगामा खरीक को तेतरी गांव बुलाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी। शव को पकड़ा 14 नम्बर सड़क के पास पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। वहीं मां बिमला देवी को जहर खिलाकर मारने का प्रयास किया गया। गंभीर स्थिति में महिला को ढाई बजे रात में मायागंज अस्पताल भागलपुर भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
Total Downloads: 171
घटना की सूचना देर रात पीड़ित के परिजनों ने नवगछिया पुलिस को दी। घटना गुरुवार देर रात की है। मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी महिला रंजना देवी पति स्व. रंजीत पोद्दार तेतरी, उसकी बेटी अदिति कुमारी और युवक कमलकुंड निवासी रवि कुमार पिता अजय यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रवि अपने ननिहाल तेतरी में रहता है।
मृतक के भाई हरिनंदन मंडल ने बताया कि उसके पिता बीएसएनएल में थे। 28 अक्टूबर को मेरी सौतेली मां रंजू देवी की महिला मित्र रंजना देवी ने फोनकर मेरी मां और भाई को पिता के एलआईसी के पैसे आने का प्रलोभन देकर तेतरी बुलाया। दोनों बाइक से तेतरी गये। देर रात जब घर लौटकर नहीं आये तो हमलोग खोजबीन करने लगे। तेतरी में सगे संबंधी बीदो मंडल से पूछताछ के क्रम में जानकारी मिली कि दिन के 11 बजे पीएनबी तेतरी के पास दोनों एक घर में गए हैं।


गुरुवार की देर रात एक बजे पूर्व जिला परिषद विजय मंडल के साथ जब रंजना देवी के घर पर गए और दरवाजा खटखटाये तो उनलोगों ने दरवाजा नहीं खोला। एक घंटे तक चाबी नहीं होने की बात कहकर टालते रहे। बाद में नवगछिया पुलिस के आने पर दरवाजा खुलवाया गया तो वहां महिला रंजना देवी और उसकी बेटी अदिति कुमारी और रवि भी मौजूद था। पुलिस को देखकर दो अन्य लोग भाग गए। खोजने के क्रम में सीढ़ी के पास मेरी मां बेहोशी की हालत में पड़ी मिली।
देखने से लगता था कि उसे कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का प्रयास किया गया था। जिसे मायागंज अस्पताल भागलपुर भेजा गया। भाई का कोई अता-पता नहीं मिला। रात भर हमलोग खोजते रहे। उसकी बाइक भी गायब थी। शुक्रवार की सुबह मेरे भाई की लाश पकड़ा में मिलने की सूचना मिली। उसका गला दबाकर और छुरे से मारकर हत्या कर दी गयी थी।
