नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा विशु राउत पूर्व पहुंच पथ पर सोमवार की संध्या समय हुई सड़क दुर्घटना में खरीक थाना क्षेत्र के भवनपुरा निवासी विलास मंडल की पत्नी ज्वाला देवी पूर्व माला देवी 30 वर्ष की मौत हो गई है. दुर्घटना के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

मंगलवार की सुबह महिला के शव का पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल में किया जाएगा. नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि मृतक महिला की मौत बाइक से गिर जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो जाने से हुई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *