नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क पर पकरा के पास गिट्टी लोड ट्रैक्टर ने पकरा निवासी बुद्धा सिंह को घक्का मार दिया. ट्रेक्टर से धक्का लगने के कारण वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
जहां वृद्धि की स्थिति को गंभीर देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया. भागलपुर मायागंज अस्पताल में वृद्धि की इलाज के दौरान मौत हो गई. दुर्घटना के सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने उक्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

