नवगछिया : एनएच 31 पर चोरहर ढाला के पास बीते सोमवार रात करीब 10 बजे सड़क पार कर रहे दंपति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हो गई। हादसा बिहपुर थाना के झंडापुर इलाके में हुआ। शव की पहचान झंडापुर निवासी 55 सुशील उर्फ कारू सिंह के रूप हुई है। झंडापुर ओपी में परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार सुशील सिंह मजदूरी करते थे। वह किसी काम से अपनी पत्नी के साथ बाहर गए थे। इसी दौरान देर रात वह अपनी पत्नी के साथ एनएच-31 पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन के चपेट में दंपति आ गए। हादसे में सुशील की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी मामूली रूप से चोटिल हुई है।

राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल सुशील को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, ठोकर मारने के बाद चालक अपने वाहन के साथ रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल हो गया। घटना को लेकर झंडापुर ओपी में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सुशील के परिजनों को सौंप दिया।

ग्रामीण सह समाजसेवी नरेश सिंह निषाद ने बताया कि सुशील मजदूरी करते थे। उनके दो पुत्र गौतम सिंह व हंस उर्फ गोलू सिंह समेत चार पुत्रियां हैं। इस घटना से मृतक के घर समेत पूरे जागीर टोले में मातम का माहौल है। इधर, घर में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *