नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक गांव में दहेज के रूप में 50 हजार रुपये नहीं देने पर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने का महिला की मां ने आरोप लगाया है। मां शूरमा देवी पति स्व. श्रीकांत मंडल महेशखोर थाना सनोखर के फर्द बयान पर गोपालपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

शुरमा देवी ने अपने फर्द बयान में बताया है कि 10 जून 2017 को हिन्दू रीति रिवाज से मेरी पुत्री पुत्री बॉबी देवी की शादी हरनाथचक के पवन सिंह के पुत्र संटू सिंह के साथ हुई थी। पुत्री को तीन साल की बेटी है। परन्तु ससुराल के लोग 50 हजार रुपये बतौर दहेज के रूप में लाने हेतु बराबर प्रताड़ित करते थे।

कई बार पंचायत भी हुई थी। परन्तु रुपये की खातिर फांसी के फंदे से लटका कर मेरी पुत्री की हत्या कर दी गयी। हत्या के मामले में पति सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिसमें जयप्रकाश सिंह, पवन सिंह, संटू सिंह, गुलशन सिंह, कृष्णा सिंह, अन्नू देवी पति पवन सिंह, गुंजन कुमारी पति गुलशन सिंह को आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि फर्द बयान बरारी थाना में दिया गया था। फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *