नवगछिया : प्रखंड के मिलकी गांव में दाता मंगन शाह रहमतुल्ला अलैय के सलाना उर्स का समापन कल/सोमवार को होगा।उर्स के पांचवे दिन शनिवार को भी जायरीनों की भीड़ रूकने का नाम नहीं लिया।उर्स इंतेजामिया कमेटी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात तक लगभग पांच लाख जायरीन उर्स में दाता की जियारत कर चुके हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 181
वहीं शनिवार को भागलपुर नगर विधायक नेता अजीत शर्मा दाता के मजार पर चादरपोशी किया।विधायक श्री शर्मा ने दाता से देश में सुख समृद्धि व अमन-चैन रहने की दुआ मांगा।इस मौके पर अंजनी कुमार, पूर्व प्रमुख अभिनंदन चौधरी, अरशद अली, प्रवीण उर्फ फोर्ड, रंजीत राणा व मु. जौहर, जावेद आदि कई गणमान्य उपस्थित थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
