बिहपुर  : प्रखंड के मिल्की गांव स्थित सैय्यदाना दाता हजरत मांगनशाह रहमतुल्लाह अलैह के सलाना उर्स-ए-पाक के तीसरे दिन शनिवार को बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ दाता के दर पर पहुंचे। जहां उन्होंने चादरपोशी कर अमन चैन एवं क्षेत्र में सुख समृद्धि की दुआ मांगी।

उसके बाद उद्योग मंत्री  उर्स इंतेजामिया कमेटी के दफ्तर पहुंचे। जहां उनका सम्मान जिप मोइन राइन, रेणु चौधरी, उपप्रमुख एनामुल व राजद के नेता सह उपमुखिया आजाद अंसारी समेत  कमेटी के सदर अजमत अली, नाइब सदर मोहम्मद इरफान आलम व सचिव अबुल हसन, उपसचिव असद राही ने किया।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि दाता का यह मजार नेकी व परोपकार की राह पर चलने की सीख देता है। मंत्री से कमेटी के सदस्यों ने मजार परिसर के विकास को लेकर मांग की। इस पर मंत्री ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। इनसे पूर्व पूर्व सांसद बुलो मंडल ने भी दाता के दर पर पहुंच कर चादरपोशी कर अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान पंकज चौधरी, लालू यादव, सरपंच प्रमोद सिंह, पंसस अमन यादव, भानु झा, उमेश यादव, मोहम्मद गुफरान, मुखिया गुलजार सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *