नारायणपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में छात्रों ने प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव, पीटीसी के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह,भवानीपुर थाना के बसंत कुमार, वेद प्रकाश मिश्रा आदि की उपस्थिति में युवा संसद का आयोजन किया गया। युवा संसद में छठी से ग्यारहवीं कक्षा के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने देश की संसद की तरह पक्ष-विपक्ष की भूमिका निभाई।

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल ने युवा संसद के आयोजन के लिए छात्रों की सराहना की। युवा संसद में सबसे पहले शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। विपक्ष की भूमिका में छात्रों ने सत्ता पक्ष पर बढ़ती महंगाई को रोकने के उपाय के साथ ही साथ महिला आरक्षण, एनपीएस, एससीएसटी प्रोन्नति पर सवाल पूछे। मंत्रियों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हो रहे चहुमुखी विकास के बारे में अलग-अलग क्षेत्रों के विकास की जानकारी संसद को उपलब्ध कराई। राष्ट्रहित और भाईचारे के साथ युवा संसद का समापन हुआ।

युवा संसद में अनिकेत, सौमिली, काजल, रिया, स्नेहा, वर्षा, काकोली, सुरभि, सनादीद, सौरभ, सोमिप्रिया, आर्यन भास्कर, समरीश, रविरंजन ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के आयोजन में हजारी प्रसाद यादव, कीर्ति कुजूर, बीके गुप्ता, अमूल्य वर्मा, आरएन ठाकुर, बीसी झा, आशुतोष दुबे, देवेंद्र सिंह आदि की भूमिका सराहनीय रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *