नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सुकटिया बाजार ग्राम पंचायत से दारोगा चयन प्रतियोगिता में सफल अभ्यर्थी सुमित कुमार, सचिन कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ अंकेश का अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 347
समारोह में पुलिस उपाधीक्षक सुनील पांडे, विशिष्ट अतिथि मेजर कुणाल आनंद चक्रवर्ती और थाना अध्यक्ष नीरज कुमार का अंग वस्त्र देकर प्रो. राजेंद्र प्रसाद और सुकटिया बाजार ग्राम पंचायत के सरपंच देवन हरिजन द्वारा किया गया।
राजेश कुमार, पप्पू सिंह अजय सिंह संजय सिंह,निरंजन पंडित, मधुसूदन साह, रवि कुमार साह, प्रमोद चौबे, अमरीश रजक एवं समाज के गणमान्य जन प्रतिनिधि, अभिभावकगण एवं युवा साथी उपस्थित थे मंच का संचालन मुकेश कुमार ने किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
