नवगछिया। खरीक बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय यादव टोला में शनिवार को बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के खरीक प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 92
अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार राय एवं संचालन सुनील कुमार शर्मा ने किया। बैठक के दौरान संघ की मजबूती को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श एवं जरूरी चर्चा के साथ-साथ संघ का विस्तार भी किया गया। बैठक में मौजूद शिक्षकों के सर्वसम्मति से कुमकुम कुमारी को उपाध्यक्ष, हाकिम पासवान को मीडिया प्रभारी एवं कविता कुमारी को उप सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
