नवगछिया : बिहपुर प्रखंड के हरिओ वार्ड नंबर 10 पछियारी टोला में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घर के पास किसान सुबोध सिंह को गोली से छलनी कर दिया। किसान की मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये।

किसान अपने घर के समीप पन्ना सिंह के मकान के पास मकई फसल तैयार करवा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। घटना के समय किसान की पत्नी भी मौजूद थी। वह डर से भाग गई। बदमाशों ने कुल छह गोली कनपटी, छाती, पेट एवं बायीं हाथ में मारी और तेज रफ्तार बाइक से एनएच 31 की ओर भाग निकले। बदमाशों को कोई पहचान नहीं पाया। क्योंकि वे हेलमेट और रूमाल से चेहरे को ढके हुए थे। किसान की हत्या के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। कोई कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नही हैं।

गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग बडी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे। किसान सुबोध सिंह की पत्नी धर्मशीला देवी, पुत्र कक्कू कुमार एवं विक्की कुमार का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। पत्नी धर्मशीला देवी कह रही थी की रे ललूआ मरवाय देलहे, हमारा राजा कै, बाबू अपना से भैंस चराय कै दूध बैची कर घरों में रखैय रहिये हो। तबे दुशमना मारी देलकै। वही मोहल्ले की महिलाएं उनको चुप कराने का प्रयास कर रही थी।

इधर हत्या की सूचना पर बिहपुर इंस्पेक्टर अमर विश्वास, थानाध्यक्ष रमेश कुमार, एएसआई राघव सिंह एवं उपेंद्र मुखिया दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक कारतूस भी बरामद किया है। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *