नवगछिया । नवगछिया पुलिस ने मदहदपुर बगीचा में हत्या के कई मामलों के फरार चल रहे उजानी निवासी मोहम्मद सोनू पिता मोहम्मद सद्दाम और नया टोला नवगछिया निवासी रवि उर्फ रवि कुमार पिता संजय मंडल को एक लोडेड कट्टा .315 की दो गोली, दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। डीएसपी एसके पांडे ने प्रेस वार्ता में बताया कि एसपी सूचना मिली की महदतपुर बगीचा में कुछ अपराधी हथियार के साथ अपराध की योजना बना रहे हैं।
सूचना मिलते ही एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन किया गया एवं घटनास्थल का घेराबंदी कराया गया। पुलिस की घेराबंदी देख अपराधियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस जवानों पुलिस के जवानों ने दोनो को खदेड़कर हिरासत में लिया। गिरफ्तरी में रवीश के पास से पुलिस ने लोडेड पिस्टल बरामद किया। सोनू लक्ष्मी पुर चौक के पास दिनदहाड़े हुये टेम्पू चालक की हत्या के मामले में फरार चल रहा था।
मुर्गा व्यव्सायी मो एहसान की हत्या में भी है आरोपी :
गिरफ्तार किए गए अपराधियों में मोहम्मद सोनू नवगछिया के हत्या के तीन मामलों में फरार चल रहा था। जबकि रवीश कुमार उर्फ रवि पर भी थाना में 2 मामले दर्ज हैं। बस स्टैंड से सटे लक्ष्मीपुर मोर के पास दिनदहाड़े टेंपो चालक की हत्या के मामले में पुलिस को मोहम्मद सोनू की तलाश थी। इसके अलावा

उजानी निवासी मुर्गा व्यवसाई मोहम्मद एहसान की हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है जेल से निकलने के बाद उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया। लक्ष्मीपुर चौक के पास गोसाई गांव निवासी टेंपो चालक को दिनदहाड़े हत्या कर फरार हो गया था। रवीश पर हत्या के अलावे आर्म्स एक्ट के मामले भी दर्ज है। रवीश पहले भी कई मामलों में जेल गया है। डीएसपी ने बताया कि हथियार मिलने के मामले में नवगछिया थानां में अलग से मामला दर्ज किया जाएगा।

