नवगछिया – विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद गोपालपुर विधानसभा के विभिन्न प्रत्याशी बुधवार को सुबह अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिन भर बैठकी करते रहे और विभिन्न पंचायतों का फीडबैक लेते रहे. राजद के प्रत्याशी शैलेश कुमार अपने नवगछिया स्थित आवास पर दिनभर कार्यकर्ताओं से गिरे थे और अलग-अलग पंचायतों से आ रहे रुझानों को एकत्रित करते रहे. शैलेश कुमार ने सभी मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में महागठबंधन पर भरोसा जताने के लिए सबों का सदा आभारी बना रहूंगा. चुनाव जीतने के बाद निश्चित रूप से गोपालपुर विधानसभा के विकास को बाधित नहीं होने दूंगा.

निवर्तमान विधायक व एनडीए प्रत्याशी भी दिनभर कार्यकर्ताओं के साथ घिरे रहे

निवर्तमान विधायक व एनडीए के प्रत्याशी नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल भी दिनभर कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहे और विभिन्न पंचायतों से रुझानों को एकत्रित करते रहे. विधायक के पीए मुन्ना जयसवाल ने बताया कि समाज के सभी वर्गों में नीतीश कुमार के कानून के राज में भरोसा किया है तो विधायक द्वारा क्षेत्र में किए गए कई तरह के विकास कार्यों की बदौलत एक बार फिर से नरेंद्र कुमार नीरज पर ही भरोसा किया है. उनकी जीत सुनिश्चित है.

दोपहर बाद चिराग पासवान के चुनावी सभा में शामिल होने निकल गए लोजपा प्रत्याशी

सुबह होते ही लोजपा प्रत्याशी सुरेश भगत अपने कार्यकर्ताओं से घिरे हुए थे. पुराने कार्यकर्ताओं से प्रखंड और पंचायत स्तर पर हुए मतदान की संभावनाओं की जानकारी ली. दोपहर बाद लोजपा प्रत्याशी रुपौली में होने वाले चिराग पासवान की सभा में सम्मिलित होने के लिए रवाना हो गए और देर शाम तक वे रुपौली विधानसभा क्षेत्र में वहां के लोजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार अभियान में शिरकत करते रहे. श्री भगत के मीडिया प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने दावा करते हुए कहा है कि इस बार गोपालपुर विधानसभा की जनता ने लोजपा प्रत्याशी पर भरोसा किया है इसलिए उनकी जीत सुनिश्चित है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

One thought on “नवगछिया : दिनभर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेते रहे MLA प्रत्याशी.. किसकी जीत सुनिश्चित”
  1. तीनों जीत रहे हैं तो हार कौन रहे हैं…. जनता।
    मुझे लगता है जनता ने एक बार फिर सुशासन बाबु को ही चुना होगा बट अभी तो संदेह है। 10 नवंबर कोई खास दूर नहीं है. भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचता जा रहा है फिर भी सुशासन बाबु कहते हैं हमारे यहाँ अमन है. नहीं है अमन चैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *