दिल्ली के मदरसा से भागे दो बालक दिल्ली कोतवाली पुलिस को मिल गए। पूछताछ में नवगछिया के नारायणपुर बलाहा के होने की जानकारी बच्चों ने दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने नवगछिया पुलिस को इसकी जानकारी दी।

भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने फोटो के माध्यम से दोनों बच्चों की फोटो भवानीपुर साइबर सेनानी व्हट्सएप ग्रुप में शेयर किया। दोनों बच्चे बलाहा के पाए गए। एक बालक जयपुर चुहर पूरब पंचायत की उपमुखिया गुलशन खातून का भतीजा मो. सहीम का पुत्र रेहान तो दूसरा बच्चा मो. अजीर अली का का पुत्र रजीद निकला।

रेहान के नाम से मधुरापुर बाजार में रेडिमेड की दुकान भी है। भवानीपुर पुलिस ने परिजनों ने बताया कि दोनों को पढ़ने के लिये दिल्ली के मदरसा में दाखिला कराया गया था। शुक्रवार को नमाज अदा के दौरान दोनों चुपचाप भाग गये थे। दिल्ली की कोतवाली पुलिस ने बरामद किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *