खरीक प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बुनकर भवन में दिव्यांगों के लिए सोमवार से तीन दिवसीय यूडीआईडी कार्ड शिविर का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन बीडीओ राजीव रंजन कुमार और पीएचसी प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार ने विधिवत रूप से किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
शिविर के पहले दिन 82 दिव्यांगों ने आवेदन जमा किया। वहीं, बीडिओ ने बताया कि जो लाभार्थी पहले दिन आवेदन जमा नहीं कर सके। वह बुधवार तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
