नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के शाह आलम की पुत्री सफकत आरा साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। ठगों ने फोनपे रिफंड का झांसा देकर उनके यूको बैंक खाते से विभिन्न लेनदेन के माध्यम से कुल 99 हजार 453 रुपये निकाल लिए।

पीड़िता के अनुसार, अज्ञात कॉलर ने अतिरिक्त कटौती वापस कराने की बात कहकर उनसे जरूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद वाट्सएप नंबर 7485843884 से संदेश भी भेजे गए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी कराई।

साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और बैंक या डिजिटल भुगतान से जुड़ी जानकारी साझा न करें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *