नवगछिया : दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहेगी। यह बातें बुधवार को थाना पहुंचे एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहीं। एसपी ने कहा कि दुर्गापूजा को लेकर नवगछिया अनुमंडल को दो सर्किलों में बांटा गया है। बिहपुर सर्किल में डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार पांडेया व नवगछिया सर्किल में एसडीपीओ ओम्प्रकाश संभालेंगे। अरुण जिम्मेदारी

एसपी ने कहा कि वांछित की गिरफ्तारी की जा रही है। पूजा के दौरान शांति व विधि व्यवस्था में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटेंगे। पूजा को लेकर दंगा निरोधक बल भी सक्रिय रहेगा। सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म विशेष व समुदाय के भावना को आहत करने वाले पोस्ट करने वाले पर केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। दुर्गापूजा के दौरान सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर रहेगी। इसके अलावा एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जानकारी के अनुसार यहाँ के एसी नारायणपुर में भवानीपुर ओपी भी पहुंचे थे। इस मौके पर एसडीपीओ ओमप्रकाश अरुण, इंसपेक्टर विनय कुमार व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

नारायणपुर | नवगछिया पुलिस कप्तान सुशांत कुमार सरोज ने बुधवार को बिहपुर एवं भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा मंदिर भ्रमरपुर, दुर्गा मंदिर शाहपुर चौहदी, दुर्गा मंदिर नारायणपुर चौहद्दी, रेलवे स्टेशन परिसर नारायणपुर समेत बिहपुर के विभिन्न दुर्गा मंदिर पुजनोत्सव एवं मेला को लेकर भवानीपुर ओपी पहुंचकर जानकारी ली। मंदिर में सीसीटीवी लगाने, महिला एवं पुरूष बल समेत दंडाधिकारी एवं पदाधिकारी की नियुक्ति की रणनीति बनाई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *