नारायणपुर – दुर्गा पुजा के मेला के अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर नारायणपुर में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता में नवगछिया के साधुपुर निवासी पीयूष यादव विजेता बना.आयोजन समिति की ओर से विजेता को पुरस्कार में साईकिल दिया गया.दंगल प्रतियोगिता के आयोजन समित के अध्यक्ष निरंजन यादव ने बताया कि द्वितीय स्थान पर खगरिया जिला के पौरा निवासीअर्जुन यादव, तीसरे स्थान पर सधोपुर का सनोज मंडल रहा।कुश्ती में दीपक यादव, कैलाश यादव, नारायणपुर का भोला यादव,बबलू यादव, राकेश यादव जलवा रहा.

पहलवानों की हौसलाअफजाई के लिए रेफरी में बाबूलाल मंडल, अर्थों स्पेशलिस्ट डॉ कन्हैया लाल, मुखिया नरेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि शिक्षक रमेश कुमार, उपसरपंच अमरेंद्र कुमार उर्फ बाबुसाहब, प्रभाष यादव,उद्घघोषक मो. जलाल का सराहनीय योगदान रहा.

अतिथि पहलवानों के लिए आयोजन समिति के द्वारा खीर भोजन की व्यवस्था की गई थी.प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को आयोजन समिति द्वारा पुरुस्कृत कर एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *