हरिओ पंचायत के आहुति गांव में रविवार को एक बच्चे की डूबने से मौत हो गयी। उसकी पहचान शैलेश चौधरी के छह वर्षीय पुत्र नीलेश कुमार के रूप में हुई। आहुति के पंच टीकू ऋषिदेव ने घटना की सूचना बिहपुर सीओ बलिराम प्रसाद को दी।

जानकरी के अनुसार घटना के समय बच्चा दुर्गा पूजा का मेला देखने नाव से जा रहा था। इसी क्रम में वह पतवार के साथ ही नदी में गिर गया। जबतक लोगों ने उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

वहीं बच्चे की मौत पर मां रेणु देवी, दादा महेंद्र चौधरी, बड़ा भाई आदेश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। महिलाएं परिजनों को चुप कराने का प्रयास कर रही थीं। सोमवार को नदी थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu