बिहपुर। बिहपुर थाना परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सतीश कुमार और संचालन बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने की। बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गापूजा मानने की अपील की गई।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 80
थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्गा पूजा में शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। बाइक पर तीन सवार नहीं चलेंगे। बैठक रेल थानाध्यक्ष अजय कुमार सहनी, मुखिया मनोज कुमार लाल, मोहम्मद सलाउद्दीन, राजीव सनगही, अशोक गोस्वामी, प्रवीण उर्फ फोर्ड समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
