बिहपुर : प्रखंड के बिहपुर-जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित प्राचीन मां  वाम काली मंदिर में काली पूजा को लेकर शुक्रवार  को  मंदिर प्रांगण में पूजा महासमिति कार्यकरिणी की बैठक हुई। अध्यक्षता पूजा महासमिति की अध्यक्षा सह पंचायत की मुखिया अरुणा देवी ने की।

बैठक में पूजा महासमिति के प्रधानमंत्री गौरव कुमार शर्मा, रामजानकी ठाकुरबाड़ी के महंथ नवल किशोर दास व प्रधान पुजारी हेमंत शर्मा ने बताया कि मां कि प्रतिमा 24अक्टूबर को अपराह्न 4 बजे पिंडी पर स्थापित होगी। 25 अक्टूबर  के सुबह दस बजे मां कि प्रतिमा का विसर्जन स्थानीय थाना घाट में होगा। वहीं मेला लगने से लेकर मेला समापन तक के व्यवस्था पर चर्चा की गई। लोगों ने पूजा व मेला संचालन को लेकर अपने सुझाव दिये।

बैठक में क्षतिग्रस्त हो चुके शेषनाग की प्रतिमा को हटा कर नया प्रतिमा बनाया जाएगा और प्रतिमा बनने की जगह चादर लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से लिया गया। वहीं बैठक में पूजा व मेला संचालन को लेकर सदस्यों के बीच कार्यों का बंटवारा भी किया गया। साथ ही इस वर्ष होने वाले पूजा  के सुचारु संचालन को लेकर कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस बैठक धीरेन्द्र चटर्जी, किशोर मेहता, मनोज लाल, शम्भूनाथ मिश्रा, प्रदीप सिंह, सरपंच अशोक गोस्वामी, प्रमोद सिन्हा, पूर्णेंदु वर्मा, नंदू मंडल, शोमनाथ झा समेत बड़ी संख्या में सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *