नवगछिया। महिला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को खरीक थाना क्षेत्र के सुगठिया गांव में छापेमारी कर एक युवती से दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 376
एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विगत 28 मई को पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर खरीक थाना क्षेत्र के सुगठिया निवासी दिवाकर मंडल ने शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने और शादी की बात करने पर इनके साथ मारपीट करने के आरोप में महिला थाना में मामला दर्ज किया गया।
वही कांड अनुसंधान के क्रम में कांड के प्राथमिकी अभियुक्त दिवाकर मंडल को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
