3 साल पहले बगड़ी ओवरब्रिज के पास अपराधियों ने घटना को दिया था अंजाम.. दूध के पैकेट लदे पिकअप वैन लूट मामले के आरोपी को झंडापुर ओपी पुलिस ने पटना के मरांची से रविवार की सुबह छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी करण कुमार पटना में छिपा हुआ है।

इसके बाद झंडापुर ओपी पुलिस टीम पटना पहुंची और वहां के पुलिस के सहयोग से उसे दबोच लिया। ओपी प्रभारी हरिशंकर कश्यप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। बता दें कि एक मार्च 2018 की रात एनएच-31 पर बगड़ी रेल ओवरब्रिज के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

इस मामे में पिकअप वैन चालक पश्चिम बंगाल के उत्तरी मिदनापुर निवासी मुन्ना जमादार ने झंडापुर ओपी में चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि बेगूसराय के उमा डेयरी से 2000 लीटर दूध लेकर किशनगंज जा रहा था। इसी बीच बगड़ी पुल पर चार बदमाशों ने बाइक से ओवरटेक कर वैन रोकवाया था। इसके बाद उसे और खलासी मोनू मालाकार की पिटाई के बाद पिकअप वैन लेकर फरार हो गए थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *