गोपालपुर : नवगछिया एसपी निधि रानी के निर्देश पर गोपालपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गंगा नदी के किनारे से अवैध रूप से सफेद बालू के काले कारोबारियों के खिलाफ कडी कार्रवाई करते हुए सफेद बालू लदे तीन ट्रैक्टर टेलर को जप्त कर जिला खनन पदाधिकारी को विधि सम्मत कार्रवाई हेतु अग्रसारित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार एसपी निधि रानी को फोन पर किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि जेसीबी मशीन से गंगा नदी के किनारे से बडे पैमाने पर बिना खनन विभाग से अनुञप्ति लिये सफेद बालू का काला कारोबार कर ईंट भट्ठों को सफेद बालू पहुँचाया जा रहा है.
Total Downloads: 115
एसपी के निर्देश मिलते ही थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह दल बल के साथ अवैध उत्खनन स्थल पर पहुँचे. पुलिस के पहुँचने के पूर्व ही जेसीबी चालक जेसीबी लेकर भागने में सफल रहा. परन्तु तीन ट्रैक्टर टेलर सफेद बालू लदा हुआ को पुलिस अपने कब्जे में लेने में सफल रही. बताते चलें कि सफेद बालू के काले कारोबार में अपराधी गिरोह हत्या तक की घटना को अंजाम देने से नहीं चूकते हैं.

कुरकुरमुत्ते की तरह ईंट भट्ठों व मनरेगा की योजना के अंतर्गत मिट्टी भराई तथा कटाव निरोधी कार्यों में बडे पैमाने पर सफेद बालू का उपयोग होने के कारण दियारा के अपराधियों के सफेद बालू मोटी कमाई का साधन बन गया है. हालाँकि बीच -बीच पुलिस द्वारा धर -पकड किये जाने के कारण कुछ दिनों तक बालू का कारोबार बंद हो जाता है. परन्तु पुन: तेजी से बालू का कारोबार शुरु हो जाता है.बताते चलें कि गोपालपुर, रंगरा व नवगछिया प्रखंड में दो दर्जन से अधिक ईंट भट्ठे इन दिनों संचालित किये जा रहे हैं.

