रविवार की देर रात एनएच 31 बगड़ी चौक स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भराने के बहाने घुसे अपराधियों ने नोजल मैन के गले में लटके रुपए से भरा बैग हथियार के बल पर लूटकर फरार हो गए। बैग में 27 हजार रुपए थे। घटना को चार बाइक पर सवार आठ की संख्या में अपराधियों ने अंजाम दिया।
Total Downloads: 199
पीड़ित कर्मी ने बताया कि बाइक उतरकर पेट्रोल भरने को कहा। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे अपराधी ने नोजल मैन के सीने थ्रीनट सटा दिया और रुपए लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही इलाके में रात्रि गश्ती कर रही पुलिस ने थाना क्षेत्र की घेराबंदी कर बिना नंबर वाली तीन बाइक के साथ तीन अपराधी को दबोच लिया।


दबोचे गए अपराधी को पेट्रोल पंप पर ले जाकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से चेहरा मिलान किया। लेकिन वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश हेलमेट और गमछे से अपना चेहरा ढंके हुए थे, इसलिए उनकी इस घटना में संलिप्ता साबित नहीं हो पाई। फिलहाल तीनों से पूछताछ कर रही है। पंप संचालक रामाशंकर यादव ने बताया कि सभी अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए थे।

जो कैस काउंटर की तरफ बढ़ रहे थे। लेकिन लोगों की आवाजाही बढ़ जाने के कारण सभी अपराधी भाग निकले। वही घटना की जानकारी पर पहुंची एसपी निधि रानी ने बताया कि कुछ लोगों को पकड़ा गया है। जिससे घटना को लेकर गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
