नवगछिया। पेड़ की टहनी गिरने से बिजली का तार टूटने के कारण आधे खरीक बाजार की ठप हुई बिजली आपूर्ति विभाग के एसडीओ मिथिलेश कुमार के पहल पर बुधवार की देर रात बहाल हुई। जिसके बाद लोगों ने इस भीषण गर्मी से राहत की सांस ली।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
उल्लेखनीय है कि मंगलवार की सुबह पेड़ की टहनी गिरने के कारण 14 नंबर सड़क स्थित विश्वकर्मा चौक के समीप बिजली का तार टूट गया। जिसके कारण दो दिनों से आधे बाजार की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।
लोगों की शिकायत पर एसडीओ से बात की गई। जिसके बाद एसडीओ ने स्थानीय जेई को तुरंत समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
