नवगछिया : चैती नवरात्र पर महासप्तमी पूजन के बाद देर रात निशापूजा व नवपत्रिका प्रवेश पूजा के पश्चात मातारानी के मंदिरों के पट खुल गए। शुक्रवार की सुबह से ही शहीद टोला चैती दुर्गा मंदिर और नया टोला चैती दर्गा मंदिर में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
चैती दुर्गा मंदिर में पंडित दयानंद पाण्डेय के द्वारा वैदिक विधि विधान से पूजा संपन्न कराया गया। शनिवार को महाष्टमी/महानवमी पूजन, हवन होगा। औलियाबाद में मंदिर प्रांगण के बाहर दुकानें सज चुकी हैं। मंदिर की साज सज्जा के साथ यहां तक पहुंचने वाले रास्तों में रोशनी की व्यवस्था की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

