नवगछिया । थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर निवासी महिला ने गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर मणि कुमार पर शुक्रवार की देर रात को सोये अवस्था में घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।.
Total Downloads: 315
आवेदन में महिला ने लिखा है कि शादी के बाद से ही बुरी नजर रखता था। जिसकी शिकायत उसके माता पिता से भी की गयी थी। घटना के समय उसके पति वगैरह छत पर सोये थे।
छेड़छाड़ के दौरान नींद खुलने पर शोर मचाने पर परिवार के सदस्य जग गये और आरोपित को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। सुबह होने पर पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने सूचना मिलते ही महिला के घर पहुंचकर आरोपित को अपने कब्जे में कर लिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

