नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर टावर चौक के पास मंगलवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर एक अज्ञात ट्रक के धक्के से मोटरसाइकिल सवार मुरली निवासी नरेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्थानीय लोगो की मदद से घायल उमेश को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया.

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार घायल उमेश नवगछिया के लोजपा जिलाध्यक्ष विभांशु मंडल का वाहन चालक है.

जानकारी मिली है कि मंगलवार की देर रात वह मोटरसाइकिल से वापस घर जा रहा था. भवानीपुर टावर चौक के पास अज्ञात ट्रक के धक्के से वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. देर रात खबर प्रसारित किए जाने तक घायल उमेश की स्थिति गंभीर बनी हुई थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *