नारायणपुर : बलहा पठान टोला मस्जिद के पास चौदह नंबर सड़क पर शुक्रवार की देर रात हथियार का भय दिखाकर छीनी गयी गाड़ी भवानीपुर पुलिस की गश्ती टीम ने बरामद कर ली। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि गश्ती टीम को देख बदमाश गाड़ी लेकर भाग रहा था। जिसको झंडापुर पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश गाड़ी को सड़क पर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। गाड़ी में नंबर प्लेट बदलकर चलाया जा रहा था। जिसे भवानीपुर पुलिस ने कब्जे में लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी यूपी मिर्जापुर के रंजीत यादव की है। गाड़ी का ड्राइवर राजकुमार मौर्य ने बताया कि 31 अगस्त को बलिया के शंकर नाम के व्यक्ति ने बिहार से पत्नी को विदाई कराने जाना है। इसको लेकर गाड़ी को भाड़े पर लिया था। एक सितंबर को अकबरनगर के शाहकुंड रोड में गाड़ी ले जाने के दौरान अपने दो और साथियों को गाड़ी में बिठा लिया था।

कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों ने चालक को हथियार का भय दिखाकर उसके साथ मारपीट कर गाड़ी से उतार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गये थे। इस बाबत चालक ने दो सितंबर को अकबरनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *