नवगछिया : थाना क्षेत्र के मिल्की अंसारी टोला के पास से शुक्रवार देर शाम पुलिस ने लोडेड कट्टा के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

जानकरी के अनुसार, मिल्की के अंसारी टोला में नशे में धुत दो बाइक सवार किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े थे। इसी दौरान बिहपुर पुलिस मिल्की पहुंच गई। पुलिस को देख बाइक पर पीछे बैठा बदमाश भाग खड़ा हुआ। दूसरे बाइक सवार बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। शनिवार को थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि जब गिरफ्तार युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी लोडेड कट्टा एवं तीन कारतूस मिले। पकड़े गये बदमाश नारायणपुर के बलहा गांव कार्रवाई

• पुलिस को गांव आते देख एक बदमाश भाग खड़ा हुआ
• बदमाशों के ठिकानों पर पुलिस कर रही छापेमारी

निवासी मोहम्मद हैदर खां है। उसने पूछताछ में बताया कि फरार बदमाश झंडापुर के शेख टोला निवासी शेख टिंकू है। उसकी गिरफ्तारी के लिये झंडापुर ओपी एवं बिहपुर पुलिस छुपने के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *