थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क पर ध्रुवगंज पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की देर शाम बाइक से जा रहे युवक पर सांड ने हमला कर दिया। जिसमें बाइक चालक तुलसीपुर निवासी मनीष कुमार (17) गंभीर रूप से घायल हो गये।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 371
मनीष को पेट में सांड ने अपना सिंग घोंप दिया। इस कारण मनीष की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। उसी बाइक पर सवार उसी गांव के प्रकाश पासवान (30) भी सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी सज्जन भारद्वाज एवं थानाध्यक्ष पंकज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए इलाज के लिए मायागंज भागलपुर भेज दिया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

